पड़री में हुई किसान पंचायत, जमीन बचाने को लेकर किसानों ने भरी हुंकार

IMG 20261024 WA0003
IMG 20261024 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एक भी अन्नदाता की जमीन नहीं जाने देंगे, जल्द होगा बड़ा आंदोलन: संयोजक संदीप मिश्र

सोनभद्र। शनिवार को चतरा ब्लॉक के पड़री में किसान पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे और जमीन पर बैठकर किसानों के दुख-दर्द को सुना। उन्होंने सभी किसान परिवारजनों को आश्वस्त किया कि किसी भी कीमत पर अन्नदाताओं की आन-बान-शान, उनकी बहुमूल्य धरोहर जमीन को बचाया जाएगा।
किसान रमा शंकर पाल ने कहा कि “हम जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे।”
सबकी बात सुनने के बाद पंचायत को संबोधित करते हुए मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि यह सरकार कॉर्पोरेट नक्सलियों को बढ़ावा देने के चक्कर में किसानों का शोषण करना चाह रही है। सोनभद्र के लोग संयमी हैं, पर अब सामूहिक संघर्ष से हम अपने अन्नदाताओं व परिवारजनों की जमीन को बचाएंगे और एक भी अन्नदाता की जमीन नहीं जाने दी जाएगी। उन्होंने सभा को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द बड़ा आंदोलन करके सरकार की नींद को तोड़ दिया जाएगा और सबकी जमीन बचाई जाएगी।
आज के कार्यक्रम में धुलेन्धर कुमार, रमा शंकर पाल, आकाश चौहान, शत्रुधन बिन्द, सूर्य यादव, अरबिन्द चौहान, दिनेश चेरो, विन्दू कुमार, सुरेस व सन्तोष चेरो उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1552
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?