साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फेयरवेल पार्टी, सीनियर्स को दी गई भावभीनी विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“मिस्टर फेयरवेल विनीत राज मिस फेयरवेल शाइस्ता रजा सहित छात्राओं को किया गया सम्मानित”

सोनभद्र। सजौर स्थित साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्रबंधक डॉ. अनुपमा सिंह व प्रबंध निदेशक डॉ. वी. सिंह ने सरस्वती वंदन-पूजन कर किया।
समारोह में जूनियर बीएससी नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम के छात्र-छात्राओं ने अंतिम वर्ष के सीनियर छात्र-छात्राओं को फेयरवेल पार्टी देकर भव्य स्वागत किया। छात्रों ने दिल मोह लेने वाले संगीत और सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
प्रबंधक डॉ. अनुपमा सिंह द्वारा –
-बीएससी नर्सिंग मिस्टर फेयरवेल विनीत राज, मिस फेयरवेल शाइस्ता रजा
-जीएनएम श्वेता कुमारी
-एएनएम श्वेता सभी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अन्य छात्र-छात्राओं को फोटो फ्रेम/गिफ्ट देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर नर्सिंग एचओडी कुसुम, फार्मेसी एचओडी विनय कुमार पांडे, रागिनी श्रीवास्तव, माया शाह, दिव्यांशी बोस, बसुंधरा, ज्योति, मैनेजर मनोज कुमार, आदर्श सिंह सहित समस्त शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1539
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?