रासपहरी में खुली बैठक में हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची का सत्यापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


एडीओ सहकारिता संतोष कुमार राय बोले- शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता से पात्र व जरूरतमंद परिवारों का होगा चयन

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रासपहरी में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थायी पात्रता सूची का सत्यापन ग्राम सभा की खुली बैठक में किया गया। बैठक पंचायत भवन परिसर में आयोजित हुई, जहां पात्र लाभार्थियों के नामों का परीक्षण व सत्यापन किया गया।सत्यापन कार्य नोडल अधिकारी एडीओ सहकारिता संतोष कुमार राय की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक शीतल देवी, पंचायत सचिव राघवेंद्र सिंह, रामदयाल प्रजापति, रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीणों की मौजूदगी में पात्रता सूची की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने योजना के वास्तविक लाभार्थियों के चयन पर जोर दिया। संतोष कुमार राय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र व जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ सत्यापन प्रक्रिया कराई जा रही है। खुली बैठक में ग्रामीणों के सामने नामों का वाचन कर आपत्तियां सुनी गईं। गलत नाम हटाने व छूटे पात्र लोगों को जोड़ने पर चर्चा हुई। प्रशासन ने भरोसा दिया कि अंतिम सूची तैयार करते समय शासन के मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा, ताकि किसी पात्र परिवार का नाम छूट न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?