1098 की टीम ने संभाली रॉबर्ट्सगंज मेले में बच्चों की सुरक्षा की कमान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एएचटी-श्रम विभाग  साथ
परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह बोले- मेले में कोई भी बच्चा संकट में दिखे तो तुरंत 1098 पर कॉल करें

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थानीय मेले में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बाल श्रम व मानव तस्करी रोकथाम के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम में परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह, काउंसलर अमन सोनकर, एएचटी प्रभारी राम दरस, एएचटी के धनंजय सिंह व श्रम निरीक्षक मनोज शर्मा शामिल रहे। टीम ने झूलों, फूड स्टॉल, दुकानों व अस्थायी ढाबों पर काम कर रहे लोगों की जांच की। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को श्रम व शोषण से बचाना था। परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह ने कहा, “1098 पर कॉल करते ही मदद पहुंचेगी। मेले में कोई भी बच्चा संकट में दिखे तो तुरंत सूचना दें। जनजागरूकता से ही तस्करी रोकी जा सकती है।”एएचटी प्रभारी राम दरस ने बताया कि एएचटी की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और बिना आईडी प्रूफ किसी को काम पर न रखने की हिदायत दुकानदारों को दी गई है। श्रम निरीक्षक मनोज शर्मा ने कहा कि बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है। उन्होंने दुकानदारों को चेताया कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई होगी। टीम ने मेले में 1098 हेल्पलाइन के पंपलेट भी बांटे। निरीक्षण के दौरान कोई भी नाबालिग बाल श्रम करते नहीं मिला। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि बच्चों को पढ़ाई से जोड़ें, काम पर न लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?