समाज कल्याण विभाग भ्रष्टाचार का गढ़ : उषा चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। महिला कॉंग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने अपने जारी बयान मे कहा की समाज कल्याण विभाग भ्र्ष्टाचार की भेट चढ़ चुका है, समाज कल्याण विभाग मे लगतार हो रहे भ्रस्टाचार और अनियमितता पर समाज कल्याण मंत्री और जिला प्रशासन मौन है, नतीजा आज जय प्रकाश सर्वोदय विद्यालय दुद्धि के बच्चों विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ लामबंद होकर आंदोलन को बेबस है।
ऊषा चौबे ने कहा की अभी कुछ दिनों पहले सामुहिक विवाह, बृद्धा पेंशन मे सत्यापन मे हुई गड़बड़ियां समाने आई थी जिसको लेकर महिला कॉंग्रेस कार्यकर्ता ने जिला अधिकारी को ज्ञापन के जरिये अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही न होने से प्रशासन के भी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है।
उन्होंने कहा की महिला कॉंग्रेस द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही जिले के समस्त एटीएस विद्यालय मे भोजन ,और अन्य सामानों की गुणवत्ता पूर्वक जांच की मांग की गई थी लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।
श्री चौबे ने कहा की बीजेपी सरकार मे गरीब, आदिवासियों, और दलित बच्चों के निवाला पर डाका डाला जा रहा है, कुछ दिनों पूर्व दुद्धि एटीएस विद्यालय पर अनुसूचित जाति जन जाति के उपाध्यक्ष के सामने बच्चों ने दाल मे पानी और खराब गुणवत्ता के भोजन के देने की बात सामने आई थी, लेकिन उपाध्यक्ष के निर्देश के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, इसलिए ऐसा प्रतीत होता है की बीजेपी सरकार मे समाज कल्याण मंत्री और उपाध्यक्ष अनुसूचित जन जाति के गृह जिले मे जिले के अधिकारियों पर कोई डर नहीं है, जिससे लगातार भ्र्ष्टाचार हो रहा है।
चेतावनी देते हुई कहीं अगर शीघ्र दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई और बच्चों के भोजन और अन्य सामानों मे गड़बड़ियों जांच नहीं हुई तो महिला कॉंग्रेस सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?