दो अंतर्राज्यीय शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना पुलिस ने धारा- 303(2), 317(2) BNS से संबंधित वांछित समीर आलम पुत्र शफीक आलम उम्र 21 वर्ष और रविशंकर गुप्ता पुत्र सुदर्शन गुप्ता उम्र 21 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम पीपरपान, थाना सनावल, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ को कारीडाड़ आश्रम तिराहे से गिरफ्तार किया।


इस दोनो चोर के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रजि0 नं0 UP64AR1539 बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 80,000 रुपये बताई गई है।

वही इन बाइक चोरो को  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक कृष्णानंद सिंह, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, कांस्टेबल राम आशीष यादव, सुधीर कुमार यादव, विजय पांडेय, महेंद्र कुमार थाना बभनी शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?