सीएस पाण्डेय
विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ सुना गया। थाना दिवस के दौरान कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही सफल निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। शेष मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तहसीलदार अंजनी गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद, जनसमस्याओं की सुनवाई की। कई मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर तत्काल समाधान कराया गया, जबकि जटिल मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो , उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, लालमोहर राम, हेडकांस्टेबल अरविन्द कुमार तथा कांस्टेबल फिरोज आलम मौजूद रहे।






