ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर ट्रक पलटा,बाइक सवार और ट्रक चालक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O – बभनी – रेणुकूट मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

बभनी (सोनभद्र) । रेणुकूट – बभनी मार्ग पर बुधवार को शाम करीब चार बजे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गया। जिससे बाइक सवार तथा ट्रक चालक दोनों घायल हो गए। बाइक सवार को सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया है और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार रेणुकूट की तरफ से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे ट्रक ने विपरीत दिशा से जा रहे बाइक में टक्कर मार दिया।

टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया और बाइक सवार दूर जा गिरा।ट्रक के टक्कर से बाइक सवार रुपेश कुमार 28 पुत्र मुंशी लाल निवासी सेवरी वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ घायल हो गया। रुपेश अपनी पत्नी राधिका के साथ अपने ससुराल दुद्धी जा रहा था।उधर ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। रुपेश के परिजनों को सूचना दे दी गई है।उसका उपचार बभनी सीएचसी पर चल रहा है। अधीक्षक डा राजन सिंह ने बताया कि सिर पर चोट लगी है और शरीर में में भी चोटें आई हैं। हालांकि खतरे से बाहर है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?