किशोर ने महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर दी जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

फांसी से पहले मृतक ने अपने भाई को किया था मैसेज

बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव की घटना

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बैना गांव में एक किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार पुत्र हीरालाल उम्र करीब 14 वर्ष छत्तीसगढ़ में काम करने गया था। मंगलवार को वह अपने घर चार बजे पहुंचा था ‌। बुधवार को उसके घर पर पूजा पाठ होना था।घर आने के बाद गांव में ही वह बारात देखने गया था। बारात से लौटने के बाद उसने अपने घर के पास ही करीब दो सौ मीटर की दूरी पर महुए के पेड़ में नायलून की रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक फांसी लगाने से पहले अपने भाई को वाट्सएप किया था कि मैं अपनी जान दे रहा हूं हमारा दाह संस्कार कर देना।जब भाई ने अपने पिता को फोन लगाकर घटना की सूचना दी तो रात्रि में ही पिता ने हल्ला मचाया और टोला के लोगों के साथ खोजबीन शुरू कर दिया।जब महुए के पेड़ के पास देखा तो शव लटका हुआ था।पिता ने शव को उतारकर बुधवार सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया। मृतक अभिषेक कुमार अपने चार भाई में तीसरे नंबर पर था।इस संबंध में बभनी प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?