31वीं पुण्य तिथि पर पसहीं कला में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जननायक स्व. पंडित रामनाथ पाठक स्मृति सेवा संस्थान के प्रबंधक ने समाजसेवियों का किया सम्मान

सोनभद्र। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अविभाजित मिर्जापुर जिले की राजगढ़ विधानसभा के प्रथम विधायक रहे स्व. पंडित रामनाथ पाठक की इकतीसवीं पुण्य तिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव पसहीं कला में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन जननायक स्व. पंडित रामनाथ पाठक स्मृति सेवा संस्थान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. पंडित रामनाथ पाठक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। तत्पश्चात कवि गोष्ठी का आगाज हुआ। प्रख्यात साहित्यकार, उपन्यासकार व कवि रामनाथ शिवेंद्र की अध्यक्षता और अधिवक्ता अशोक तिवारी के संचालन में कवियों ने समसामयिक प्रभावशाली रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कवियों में अजय कुमार कक्का, दिवाकर द्विवेदी मेध विजयगढ़ी, ईश्वर वैरागी, प्रद्युम्न त्रिपाठी, धर्मेश चौहान, युवा कवि प्रभात सिंह चंदेल, राकेश शरण मिश्र, विवेक चतुर्वेदी व कवयित्रियों में दिव्या राय, कौशल्या कुमारी चौहान आदि ने वाहवाही बटोरी।
संस्था प्रबंधक कौशलेश पाठक ने कवि गोष्ठी के साथ समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। वृंदावन से पधारे आचार्य मनोहर कृष्णन, ओम प्रकाश पाठक, महेंद्र शुक्ला, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ. प्रशान्त शुक्ल, मनोज मिश्रा सहित कई लोगों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम के बाद प्रसाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। अध्यक्ष डॉ. मार्कण्डेय पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?