सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ओबरा (सोनभद्र) । जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे स्थित नाले में जा गिरी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार ओबरा मार्ग पर खैराही पानी टंकी के समीप स्थित कोयलिया नाला के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि युवक रामबरन (30 वर्ष) बाइक से ओबरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे नाले में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?