शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शांति एवं सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने को बलवा ड्रिल” का किया गया पूर्वाभ्यास

0 भविष्य में किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में हुई तैयारी “–

सोनभद्र। पुलिस लाइन में अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स चुर्क, सोनभद्र में पुलिस टीम को दंगा/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया । पुलिस बल के कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज/आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले/एंटी राइट गन/रबर बुलेट गन / टीयर गैस गन / हैंड ग्रेनेड / मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास किया गया साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक नदीम व लाइन के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?