डायरिया के संक्रमण से एक ही परिवार के दो सगी बहनों सहित तीन बच्चो की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रवीण

गांव ने डायरिया फैलने से तीन दिनो ने तीन बच्चो की हुई मौत से दहशत

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प बांटी दवाईयां

गोंडा। जनपद में इटियाथोक विशुनपुर संगम के मजरा मधईजोत में डायरिया का संक्रमण फैलने से एक ही परिवार की दो सगी बहन और एक अन्य बच्चे की मौत से गांव में हड़कंप मच गया।

डायरिया से पीड़ित तीन दिनों के भीतर गांव के तीन बच्चो की मौत से गांव के लोगो में दहशत व्याप्त है, मरने वाले में 25 दिन की एक नवजात शिशु भी हैं। इटियाथोक के मजरा विशुनपुर संगम के मजरा मधईजोत में संक्रमण से ग्रसित बच्चो की मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में कैम्प कर रहे है और गांव में छिड़काव और दवा वितरण किया जा रहा है।

डायरिया से एक नवजात शिशु 25 दिन की लड़की और उसकी बड़ी बहन पल्लवी तिवारी पुत्री मनीष तिवारी उम्र 8 वर्ष, तीसरा गुल्लू तिवारी पुत्र प्रिंस तिवारी 2 वर्ष की मौत की सूचना मिली है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैम्प कर रही है जो बच्चे डायरिया से ग्रसित है इलाज के लिए उनको सीएचसी इटियाथोक भेजा जा रहा है। सीएचसी इटियाथोक में अमन, सुनीता, दीप शिखा, आदर्श, मुस्कान और अनीता का इलाज चल रहा है।

गांव में सफाईकर्मी ने पहुंचकर साफ सफाई शुरू कर दी है। विभाग की तरफ से एंटी लारवा का छिड़काव कराया जा रहा है स्थिति अब सामान्य है। मौके पर जिले की स्वाथ्य विभाग की टीम पहुंचकर गांव के लोगो से जानकारी ली रही है।

वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा ने बताया कि कल देर शाम सूचना मिली कि मधईजोत गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की 3 दिन के भीतर मौत हो गई है। 3 दिन के अंदर एक- एक करके कुल तीन बच्चों की मौत हुई है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भेजा गया तो और लोगों की तबीयत खराब मिली। 6 लोगों को स्थानीय सीएचसी पर ले जाकर के भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है सभी की हालत सामान्य है।

कुछ सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित परिवार में जन्मदिन का कार्यक्रम था हो सकता है कि खाना खाने के दौरान कोई इंफेक्शन हुआ हो, घर से पास में एक तालाब भी है और एक हैंडपंप भी है तो वॉटर बॉन इंफेक्शन भी हो सकता है। दोनों चीजों को ध्यान में रखते हुए सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है, सभी लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराई गई है।

गांव में भी एक-एक लोगों को दवाई उपलब्ध कराई गई है ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। साफ सफाई के विशेष ध्यान रखना को लेकर लोगों को बताया गया है अभी हम कुछ नहीं कह सकते हैं कि आखिर किस वजह से मौत हुई है जब तक कोई वजह ठोस नहीं पता चल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?