कड़ाके की ठंड में नहीं मिल रही है राहत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने की उठी मांग

बभनी (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र में लगातार बढ़ रही ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठिठुरन भरी सर्द रातों में सबसे अधिक परेशानी गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों, राहगीरों, बुजुर्गों तथा रिक्शा-ऑटो चालकों को झेलनी पड़ रही है। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था न होने से हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।

इसी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह-सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय सोनभद्र को पत्र भेजकर जनहित में तत्काल कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अविलंब अलाव जलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ठंड से राहत मिल सके।

देव कुमार विश्वकर्मा ने अपने पत्र में बभनी मोड़, बभनी बाजार, आसंडीह, घाघरा, चौना, कोंगा, धनखोर, डूभा, चापकी, महुआरिया, बचारा, भंवर, भलपहरी, बखरिहवां, सेवकामोड़, जरहा, चेतावा, मेमना, बिजपुर, म्योरपुर, आश्रम मोड़ और दुद्धी सहित अन्य प्रमुख चौराहों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन स्थानों पर अलाव न होने से आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जिला प्रशासन से नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों को स्पष्ट निर्देश जारी करने की अपील की है, ताकि शीतलहर के इस दौर में जरूरतमंदों को राहत मिल सके और जनहित की अनदेखी न हो।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?