10 लाख कैशलेस बीमा और वेतन विसंगति दूर करने की मांग, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
म्योरपुर (सोनभद्र)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मियों ने कार्य बंद कर धरना दिया।
प्रमुख मांगें 10 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, वेतन विसंगतियों का निराकरण, दूसरे जिले में ट्रांसफर सुविधा और नियमित भर्ती में प्राथमिकता हैं। हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं, मरीजों को परेशानी हो रही है। कर्मियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा, हालांकि जरूरतमंद मरीजों को दवा दी जा रही है।
धरने में डॉ. लालजी राम, राम सिंह, अर्जुन प्रसाद, अमित कुमार, राजेश पटेल, प्रवीण कुमार, नितेश अग्रहरि सहित कई कर्मी शामिल रहे।









