कुछ महीने पहले भी हुई थी चोरी, पुलिस से की शिकायत
म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी निवासी मेंहीलाल सिंह पुत्र चालिका सिंह गोंड का मोबाइल फोन शनिवार रात गायब हो गया।
पीड़ित के अनुसार वह सोने गया था, रात लगभग 1 बजे नींद खुली तो फोन नहीं मिला। मंगलवार को थाने में तहरीर देकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। बताया कि कुछ महीने पूर्व भी उनका एक मोबाइल चोरी हो चुका है।









