म्योरपुर के रनटोला में पशु आरोग्य मेले का आयोजन, गौ-पूजन से हुआ शुभारंभ

IMG 20261013 WA0006
IMG 20261013 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूर्व मंत्री सुभाष खरवार ब्लॉक प्रशासक ने पशुपालकों को दी योजनाओं की जानकारी

म्योरपुर (सोनभद्र)। विकासखंड के ग्राम पंचायत रनटोला में मंगलवार को एक दिवसीय पशु आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। अनिमेश चौबे और प्रशांत दुबे ने मंत्रोच्चार के साथ गौ-पूजन कराया। डिप्टी सीवीओ डॉ. रुदरेश यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पूर्व मंत्री सुभाष खरवार ने कहा कि पशुपालन से होने वाली आय को संरक्षित कर देखरेख में उपयोग करें। ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक) मानसिंह गोंड ने कहा कि माता-पिता और गौमाता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं। जिला पंचायत सदस्य किरबिल जनकधारी गौड़ ने नशा से दूर रहने का आह्वान किया और बताया कि वे स्वयं 25 सूअर पाल रहे हैं। डॉ. विनोद सिन्हा ने सूअर पालन सहित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
मेले में पशुपालकों को निःशुल्क दवा दी गई। मौके पर डॉ. तरुण, डॉ. ऋषि भास्कर, ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, रामचंद्र दुबे सहित कई पशुपालक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?