शीतला चौक चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान
सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रॉबर्ट्सगंज के शीतला चौक चौराहे पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, एएसपी मुख्यालय मेविस टॉक और सीओ नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों और सनबीम विद्यालय की 104 बटालियन एनसीसी की बालिका कैडेट्स ने यातायात संचालन कर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सड़क सुरक्षा, सुरक्षित आवागमन के बारे में जानकारी दी गई।









