ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए ‘टिंग टोंग’ अभियान, साइबर टीम ने किया जागरूक

IMG 20261013 WA0008
IMG 20261013 WA0008

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रॉबर्ट्सगंज सहित चार गांवों में चला अभियान, 486 बच्चों 317 परिवारों को दी जानकारी

सोनभद्र। विकास समिति और चाइल्ड राइट्स एंड यू (CRY) तथा साइबर क्राइम टीम के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय सहित रैपुरा, भुइराईन, चरघरवा और हरदीहवा गांवों में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
बच्चों-ग्रामीणों को ‘टिंग टोंग’ वीडियो दिखाकर सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पासवर्ड सुरक्षा, संदिग्ध लिंक से बचाव के तरीके बताए गए। सचिव राजेश चौबे ने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं, शिक्षकों-अभिभावकों को बताएं। ग्रामीणों को OTP, बैंक खाता, UPI पिन अनजान कॉल पर साझा न करने की सलाह दी गई।
इस दौरान रीना शर्मा, सुनीता, रीमा, रेखा, दिनेश विश्वकर्मा, अमरजीत सहित अधिकारी मौजूद रहे। चतरा, घोरावल, नगवां ब्लॉक में कुल 486 बच्चों और 317 परिवारों को जागरूक किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?