नौगढ़ में कड़ाके की ठंड, अलाव की व्यवस्था ठप, ग्रामीण और राहगीर ठिठुरने को मजबूर, लोगों ने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ वानांचल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच अलाव की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विकासखंड नौगढ़ बाजार सहित आसपास के इलाकों में इस बार ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आमजन, खासकर बुजुर्ग, गरीब और राहगीर ठिठुरने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष ठंड के मौसम में चट्टी-चौराहों और बाजारों में लकड़ी गिराकर अलाव जलाया जाता था। इससे सुबह-शाम बाजार आने वाले लोगों और मजदूरों को राहत मिलती थी। लेकिन इस वर्ष विकासखंड क्षेत्र में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। ठंड बढ़ने के बावजूद कोई इंतजाम न होने से लोगों में निराशा देखी जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि वानांचल क्षेत्र होने के कारण यहां ठंड का असर अधिक रहता है। रात और सुबह के समय तापमान काफी नीचे चला जाता है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि अलाव जैसी बुनियादी सुविधा न होने से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार, बस स्टैंड, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शीघ्र अलाव की व्यवस्था कराई जाए, ताकि ठंड से राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था की गई तो आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इस संबंध में बाबू केशरी, गणेश केशरी, अभिषेक मदेसिया, सुनील शर्मा, रवि केशरी, राहुल, हर्ष, पिंटू केसरी, मनोज केसरी सहित अन्य ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?