अजिरेश्वर धाम में मातृ-पितृ पूजन का विराट आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- ‘श्रवण कुमार’ नाटक से संस्कारों का संदेश

बभनी ( सोनभद्र)। भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य मानने की परंपरा को सशक्त करने के उद्देश्य से अजिरेश्वर धाम में भव्य मातृ-पितृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शवम संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज एवं हाली लाइट पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

समारोह की खास प्रस्तुति के रूप में विद्यार्थियों द्वारा ‘श्रवण कुमार’ पर आधारित प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को माता-पिता के प्रति श्रद्धा, सेवा और कर्तव्यबोध का भावपूर्ण संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह बघेल (अजिरेश्वर धाम न्यास के अध्यक्ष) रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 2100 माता-पिता का पूजन पाँच ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया गया। पूजन अनुष्ठान का संचालन युवा शास्त्रियों शिवेश द्विवेदी, शिवाशु द्विवेदी, यज्ञ कुमार, हरिओम द्विवेदी और अनुराग द्विवेदी ने किया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ आर.के. चौरसिया एवं जे.एन. चौरसिया की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई, जिसने शैक्षणिक-सांस्कृतिक समन्वय को रेखांकित किया।

समारोह में जीत सिंह खरवार (अनुसूचित जनजाति उपाध्यक्ष), मान सिंह गोड़, अमरेश तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह सहित क्षेत्र के प्रधानाचार्य, अभिभावक, माता-पिता तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन ने सामाजिक चेतना और पारिवारिक मूल्यों को नई ऊर्जा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?