जनपद में पर्यटन की अपार सम्भावना, बेहतर कार्य योजना बनाये:सभापति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास समिति के द्वारा अधिकारीगणों के साथ की  गयी बैठक

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास समिति की द्वितीय उप समिति द्वारा जनपद अध्ययन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति नीलिमा कटियार,  विधायक समिति सदस्य, डाॅ0 मनोज कुमार प्रजापति,  विधायक समिति सदस्य सलोना कुशवाहा, जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक  त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की मौजूदगी में जनपद में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

बैठक के दौरान सभापति द्वारा जनपद में पर्यटन के विकास हेतु की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में पर्यटन अधिकारी से बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की, स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी, कौशल विकास, महिला समूहों द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान सभापति ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कार्य योजना बनाते हुए कार्यवाही की जाये, जिससे कि जनपद में पर्यटकों के आने की संख्या में वृद्धि हो और लोगों को जनपद में रोजगार के साधन विकसित हो सके।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से बेरोजगार युवक व युवतियों को इस प्रकार के कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाये, जिससे कि वह जनपद में ही रोजगार के साधन प्राप्त कर सकें। उन्होंने जनपद में महिला समूहोें द्वारा जीविकोपार्जन हेतु किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे और बढ़ावा दिया जाये।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ .चौहान,  जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?