पुलिस अधीक्षक ने थाने का किया निरिक्षण।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विरेन्द्र कुमार

विढमगंज (सोनभद्र) । झारखंड बॉर्डर पर स्थित थाने पर आज दोपहर के बाद लगभग 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, सीसी टीवी, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हिदायत दिया ।

कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके व्यवस्थित रख-रखाव, दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल/वाहनों के संबंध में न्यायालय के

निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश दिये । मौके पर मौजूद उप निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव को सख्त आदेश व निर्देश दिए । हेड मोहरिर रत्नेश सिंह, हेड मुंशी विनोद कुमार महिला आरक्षी आराधना यादव आदि मौजूद थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?