सदस्यता अभियान:सर्वग्राही, सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी का उद्देश्य है:दिलीप पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की संगठन महापर्व सदस्यता अभियान कार्यशाला जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। कार्यशाला मे बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, संजीव कुमार गोंड, नन्दलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह ने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया।


इस मौके पर उत्तर प्रदेश कि राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा नामित अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्रम व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया।


कार्यशाला कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला सदस्यता प्रमुख अशोक कुमार मौर्या ने किया।


सदस्यता कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि सदस्यता अभियान सिर्फ अभियान ही नही बल्कि सदस्यता संगठन कि आत्मा है। अभियान के दौरान सर्वग्राही सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी का उद्देश्य लेकर चल रही है। अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर, द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर, तृतीय चरण 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान के रुप मे चलाया जायेगा 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा।

महासंपर्क अभियान मे राष्ट्रीय प्रदेश स्तरीय नेता जनप्रतिनिधि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी घर घर संपर्क करेंगे और संगठन कि विचारधारा केन्द्र व प्रदेश सरकार के उपलब्धियों के बारे मे बतायेंगे। इसके साथ ही उन घरो के सदस्यों को मिस्ड काल के द्वारा सदस्य बनायेंगे।

इस दौरान हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संपर्क करेगा। आनलाइन मिस्ड काल, नमो एप्प एवं वेबसाइट और आफलाइन तथा क्यूआर कोड के माध्यम से हर बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाने है, इसी के साथ सदस्यता अभियान के दौरान सप्ताह के रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाया जायेगा क्योकि अटल जी का 100वां जन्मदिन है। समाज के सभी घटक तक पहुंचकर सदस्य बनाना है। एक से दस नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर बनाना है।


कार्यशाला कि अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल कहा कि संगठन महापर्व सदस्यता अभियान मे जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। उसे पूरी निष्ठा व इमानदारी से निभायें और मेहनत से अभियान को सफल बनाने मे जुट जाये। आये हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण से स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।


इस मौके पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, पूर्व विधायक तीरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, डॉ धर्मवीर तिवारी, नागेश्वर देव पाण्डेय, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, कमलेश चौबे, अनूप तिवारी, श्रवण सिंह गोंड, शारदा खरवार, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, रंजना सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, विशाल पाण्डेय, सोना बच्चा अग्रहरी, नार सिंह पटेल, सुरेश शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, रुबी गुप्ता, विपिन तिवारी, प्रमिला त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?