दस ग्राम पंचायतों का बाल संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए हुआ चयन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बाल संरक्षण-सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार संबंधीत मॉड्यूल विकसित हेतु दस ग्राम पंचायतो का किया गया चयन – शेषमणि दुबे

सोनभद्र। बाल संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए बुधवार को रावर्टसगंज विकास खण्ड के निपराज, बघुआरी सहित पांच ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में सामुदायिक स्तर के हितधारकों को बाल संरक्षण की बुनियादी जानकारियों से परिचित कराने एवं बाल संरक्षण-सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार सम्बन्धित मॉड्यूल विकसित किये जाने के उद्देश्य से ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता मे की गई। 

जिला बाल संरक्षण ईकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टंडन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई से नोडल कार्मिक नामित करते हुए विभाग द्वारा जनपद के चयनित दस ग्राम पंचायतो में ग्राम बाल कल्याण एवं सरंक्षण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगणो के साथ गठन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसका मुख्य उद्देश्य है की सामुदायिक स्तर पर बाल संरक्षण और सम्बंधित पदाधिकारियों की सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन क्षमता को बढ़ाया जा सके एवं प्रत्येक त्रैमास ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आहूत करते हुए बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम के साथ-साथ विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित कराते हुए बच्चो सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान कराया जा सके।

बैठक मे मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण गायत्री दुबे, रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्त्ता वीणा राव, आकांक्षा उपाध्याय, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, एएनएम, आशा के साथ अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?