11 हजार वोल्ट लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सेमरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार दोपहर लगभग 02 बजे के बीच 11 हजार वोल्ट विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसान अशोक चौरसिया पुत्र मेघनारायण तथा भगवानदास की गेहूं की फसल और पुआल जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत से अचानक धुएं का गुबार उठता देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना किसान अशोक चौरसिया को दी। मौके पर पहुंचे अशोक चौरसिया ने जब अपनी फसल को जलते देखा तो उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही अशोक चौरसिया, उनके परिजन और ग्रामीण बाल्टी व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

घटना के बाद मौके पर लेखपाल संजय पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?