33% महिला आरक्षण से पंचायत से संसद तक बढ़ेगी भागीदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O ओबरा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन, ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने किया शुभारंभ

ओबरा, सोनभद्र। विधानसभा ओबरा के बाड़ी टोला में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की संयोजक मीनू चौबे रहीं। महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह और कुसुम शर्मा के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में केंद्र सरकार द्वारा पारित महिला आरक्षण बिल पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण का बिल पास होना ऐतिहासिक कदम है। इससे पंचायत चुनाव से लेकर पार्लियामेंट तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होगी।


महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकार के लिए काम किया है। यह बिल महिलाओं को राजनीतिक रूप से और मजबूत करेगा। कार्यक्रम संयोजक मीनू चौबे ने कहा कि अब गांव की बेटियां व महिलाए भी विधायक और सांसद बनकर क्षेत्र का विकास करेंगी।
इस अवसर पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, अंजना सिंह, सविता, किरण सिंह, आरती चौबे, सुनीता, गीता संजू, मंजू, रीना, मीना, हेमलता सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि यह निर्णय नए भारत की नींव रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?