मारुति नन्दन महायज्ञ में प्रतिदिन जड़ी बूटी से किया जा रहा हवन: भिखारी बाबा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

  • मारुति नंदन महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा
  • 14 जुलाई को 21 महिलाओं को एसपी दम्पती द्वारा किया जाएगा सम्मानित
  • भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया है आयोजन
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ के पांचवें दिन बुधवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षक सुशीला पाठक समेत समाज सेवा कार्य करने वाली 21 महिलाओं को 14 जुलाई को एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी जी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।


यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रेवती रमण तिवारी के जरिए मारुति नंदन महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है।


भिखारी बाबा ने बताया कि जड़ी बूटी से बनी औषधीय हवन सामग्री से यज्ञ में आहुति दी जा रही है, ताकि वातावरण दूषित न हो और हो रही तरह तरह की संक्रामक बीमारियों से भी लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस मौके पर सत्यनारायण महाराज, हीरा, उर्मिला देवी, परमानंद मौर्य, चिंता मौर्या, रिशिता केसरी, विमला देवी, रजवंती मौर्या, कालो देवी, शांति, संत सूरज महाराज, राजेंदर, मुन्ना बाबा, सुभराम महाराज आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?