किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उरमोरा गांव में सोमवार की शाम एक 19 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान हृषिता चौहान पुत्री रामकृत निवासी उरमोरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम अचानक हृषिता की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मंगलवार को प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि किशोरी ने संभवतः किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पुलिस का कहना है कि यदि परिजनों की ओर से एप्लीकेशन दी जाती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग घटना के कारणों को लेकर अटकलें लगा रहे हैं।

फिलहाल किशोरी की मौत रहस्य बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?