Trending News
इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव संपन्न, 274 मत पाकर सुहेल खान बने सदर ग्रामीण स्कूलों के छात्रों का सपना हुआ सच, PM श्री के बच्चे करेंगे IIT दिल्ली, राष्ट्रपति भवन और साइंस सेंटर का भ्रमण – DM ने दिखाई हरी झंडी नौगढ़ में विस्फोटक गोला खाने से भैंस की मौत, पशुपालक ने डीएफओ और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की SP नेता अविनाश कुशवाहा ने चुनाव आयोग को बताया ‘वोट चोर’, बोले- SIR के नाम पर 51386 वोट काटे, DM से लेकर BLO तक सब मिलीभगत में शामिल आईएएसओडब्ल्यूए के कार्यक्रम में छाए जनपद सोनभद्र के उत्पाद,’सोन अर्थ’ गिफ्ट हैंपर वरिष्ठ अधिकारियों को किए भेंट सोनभद्र में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

चुर्क के हॉकी खिलाड़ियों की गुहार: सालो से खेल मैदान के लिए तरस रहे, डीएम से स्थायी मैदान की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मैदान मिला तो चुर्क से और निकलेंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

सोनभद्र। चुर्क क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रार्थना-पत्र देकर स्थायी हॉकी खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग की है। खिलाड़ियों का कहना है कि वे विगत 10-12 वर्षों से स्थायी खेल मैदान के अभाव में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अभ्यास करने को विवश हैं।
पत्र में बताया गया कि खिलाड़ी कभी पहाड़ी क्षेत्र को समतल कर, तो कभी खाली भूमि को स्वयं खेल योग्य बनाकर अभ्यास करते हैं। लेकिन भूमि स्वामियों द्वारा समय-समय पर वहां से हटा दिए जाने के कारण उन्हें लगातार स्थान बदलना पड़ता है।
इसके बावजूद चुर्क क्षेत्र से लगभग 34 राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी बालक-बालिकाएं निकल चुके हैं। इनमें अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। क्षेत्र के करीब 20-22 खिलाड़ी खेल कोटे के माध्यम से भारतीय सेना, रेलवे, बैंक तथा अन्य सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं, जो चुर्क की खेल प्रतिभा का प्रमाण है।
खिलाड़ियों ने कहा कि यदि चुर्क क्षेत्र में एक समुचित हॉकी मैदान उपलब्ध हो जाए तो यहां के अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। साथ ही क्षेत्र के अन्य युवा भी खेलों के प्रति प्रेरित होंगे।
राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रदीप श्रीवास्तव नेकी के नेतृत्व में 21 खिलाड़ियों शिवाकान्त, सुमित, दीपक, अमरजीत, अविनाश, रंजना केसरी, महिमा रावत, विष्णु कुमार, आकाश, अंकुश, आदित्य, आदर्श, आयुष, विराट, शिवा, प्रतीक, शनी, शुभम, अभिषेक, इजहार, आशीष यादव आदि ने हस्ताक्षर कर डीएम से मैदान की व्यवस्था कराने की करबद्ध प्रार्थना की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?