महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर मिशन शक्ति फोकस

अमित मिश्रा महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी : डॉ. चारू द्विवेदी मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत जनचौपाल में दी गई जागरूकता सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शनिवार को ग्राम पंचायत परसौना, चुर्क (राबर्ट्सगंज) में मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत एक जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. … Read more

आत्मनिर्भर भारत संकल्प पर जोर, शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव में विजय का संकल्प

अमित मिश्रा O- देश आत्मनिर्भर बनकर विश्व को देगा नई दिशा : अमरनाथ यादव सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जिला कार्यालय पर संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं पूर्व विधायक व एमएलसी … Read more

खराब सोलर स्ट्रीट लाइट से राहगीरों को हो रही दिक्कत, ग्रामीणों में रोष

अमित मिश्रा O- एक साल से ज्यादा समय से बंद पड़ी है लाइट, अंधेरे में राहगीरों को सताता विषैले जीव-जंतुओं का डर म्योरपुर (सोनभद्र)। विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रनटोला के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर यात्री शेड के पास रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट पिछले एक साल से अधिक समय से … Read more

हर ग्रामीण परिवार को सहकारिता से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी : विधायक भूपेश चौबे

नवीन कुमार O- रामगढ़ लैम्पस में चला विशेष सदस्यता अभियान, किसानों ने दिखाई रुचि कोन (सोनभद्र) । विकासखंड कोन के रामगढ़ लैम्पस परिसर में शनिवार को विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर भूपेश चौबे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान और सहकारिता एक-दूसरे के बिना … Read more

मैजिक – बाइक की टक्कर मे युवक की मौत, मचा कोहराम

सी एस पाण्डेय बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। खोतोमहुआ मोड़ के समीप पोखरा की तरफ से आ रही एक मैजिक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो … Read more

धनुष-यज्ञ और सीता स्वयंवर की लीला ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

अमित मिश्रा O- रामलीला मंचन में उमड़ी भारी भीड़, जयकारों से गूंजा रामलीला प्रांगण सोनभद्र। श्री रामलीला समिति सोनभद्र द्वारा आयोजित रामलीला के पाँचवें दिन शुक्रवार को धनुष-यज्ञ, सीता स्वयंवर, राम-सीता विवाह एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद जैसे प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। प्रयागराज से आए कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर … Read more

लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 256 मरीजों की हुई जांच

अमित मिश्रा सोनभद्र । लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में आयोजित होने वाला नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर इस माह भी शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ. … Read more

रामगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम, सदर विधायक ने किया पौधारोपण

अखिलेश सिंह रामगढ़ (सोनभद्र)। चतरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ स्थित राजकीय मॉडल इंटर कालेज में रविवार को वन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस … Read more

भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय दुर्गा पूजा का हुआ शुभारंभ

सी एस पाण्डेय बभनी क्षेत्र में 38 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा की गई स्थापित बभनी (सोनभद्र) । क्षेत्र के श्री हरि शंकर मंदिर असनहर शारदीय नवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा के नौ दिवसीय दुर्गा पूजन शुरू हो गया। बभनी क्षेत्र में 38 जगह दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए। असनहर … Read more

वृक्षारोपण संग नवरात्रि: ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

अमित मिश्रा सोनभद्र। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के किरहुलिया और सैदा गांवों में ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि माता रानी की आराधना के … Read more