नशा मुक्त समाज के लिए युवा शक्ति की भूमिका अनुकरणीय है: हरिशंकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शक्तिनगर, सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के तत्वावधान में तीसरा एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्त भारत बनाने के संकल्प को मजबूत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि समाज सेवी हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि कोई भी राष्ट्र नशा मुक्त समाज बनाकर ही विकास कर सकता है। नशा मुक्त समाज के लिए युवा शक्ति की भूमिका अनुकरणीय है।
प्रबंधक मानव संसाधन एनटीपीसी अनुग्रह मिश्र ने कहा कि नशा मुक्त भारत बनाने के लिए युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है। समाजसेवी गुलाब सिंह ने अपने संकल्प को दोहराया कि वे इस उद्देश्य के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिसर प्रभारी डॉ० प्रदीप कुमार यादव ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशा मुक्त समाज बनाने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने पैदल मार्च निकाल कर बैनर पोस्टर के साथ नारे लगाते हुए एमजीआर बस्ती होते हुए बस स्टैंड तक जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?