एक दिवसीय जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

8 अगस्त को चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

सोनभद्र। नगर स्थित संत जेवियर्स स्कूल द्वारा विशिष्ट स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ।
प्रतियोगिता में संत जेवियर्स स्कूल, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के आयोजक फादर आनंद कुमार जान रहे।
प्रतियोगिता की रेफरी की भूमिका विश्वाश शर्मा, सुमंगला शर्मा, जगवन्ती यादव तथा विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक जगदम्बा प्रसाद ने निभाई।
आयोजकों ने बताया कि आज की प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 8 अगस्त को होने वाली मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी प्रतिभागी बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?