इनर व्हील क्लब ‘आर्या’ ने जिला चिकित्सालय में कराया स्वैच्छिक रक्तदान अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“रक्तदान केवल रक्त की कुछ बूंदें देना नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन की नई आशा देना है:रितु अग्रवाल

सोनभद्र। इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज ‘आर्या’ द्वारा जिला चिकित्सालय, रॉबर्ट्सगंज में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष रितु अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, पूर्वाध्यक्ष वंदना वर्मा एवं आईएसओ कीर्ति दुबे ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उनके साथ नगर के अन्य जागरूक नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस मानवीय अभियान में योगदान दिया।
रक्तदान के माध्यम से क्लब ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। क्लब ने सभी रक्तदाताओं के निस्वार्थ सहयोग की सराहना करते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
क्लब अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा,
“रक्तदान केवल रक्त की कुछ बूंदें देना नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन की नई आशा देना है। आइए, हम सभी नियमित रक्तदान कर मानवता की इस सबसे बड़ी सेवा में सहभागी बनें, क्योंकि ‘आपका आज का रक्तदान, किसी का आने वाला कल बचा सकता है।’”
यह अभियान मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज ‘आर्या’ का एक सराहनीय प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?