बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 16 लोग घायल, चार की हालत गंभीर

IMG 20261111 WA0003
IMG 20261111 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर घसिया टोला के पास हुआ हादसा, बस चालक को केबिन से खींचकर निकाला गया

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर घसिया टोला के पास बुधवार को बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत 16 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक केबिन में फंस गया। उसे काफी मशक्कत के बाद किसी तरह खींचकर बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। घायलों में चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

घायलों में रमेश कुमार (50) पुत्र सूरजमनी निवासी रजखड़, दुद्धी, खुशबू (36) पत्नी चंद्रिका प्रसाद निवासी बीजपुर, रूप कुमारी (40) निवासी महरीकला, नीलेश ठाकुर (22) पुत्र जगदीश ठाकुर निवासी बरती, छत्तीसगढ़, दादूलाल (65) पुत्र मोहन निवासी किरबिल, रामप्रवेश (35) पुत्र जगरूप निवासी चाचीकला, रामकेश (50) पुत्र तवंकल निवासी काचन, रामऔतार (51) पुत्र शिवप्रसाद निवासी कोटा, अंजू (23) निवासी बीजपुर, मुन्नी देवी (40) पत्नी हरदेव निवासी सेंदूर, पानपति देवी (60) पत्नी सुरेश महतो निवासी भंवर, आशा (19) निवासी सेंदूर, मनोहर कुमार (35) पुत्र रामसुभग निवासी बरवाटोला, रामअवतार (50) पुत्र शिवप्रसाद निवासी कोटा, सरोज देवी (57) पत्नी सुशील केशरी निवासी चपकी और बस चालक गौरी खां (50) पुत्र गनी खां निवासी चपकी शामिल हैं।

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. फिरोज आबेदीन ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों का उपचार किया जा रहा है। चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?