अनमोल सोनी बने अभाविप के पूर्वी उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

काशी प्रांत के कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन विस्तार को मिलेगी गति

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक केरल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी ने नवीन संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की।
इसी क्रम में काशी प्रांत के प्रांत संयोजक अनमोल सोनी को पूर्वी उत्तर क्षेत्र का क्षेत्रीय संयोजक घोषित किया गया।
अनमोल सोनी अभाविप के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। इससे पहले उन्होंने प्रांत सोशल मीडिया संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला विभाग संयोजक, सोशल मीडिया एक्सपर्ट सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। छात्र हित, संगठन विस्तार, शैक्षणिक सुधार एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस घोषणा के बाद काशी प्रांत सहित पूर्वी उत्तर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। परिषद के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अनमोल सोनी के नेतृत्व में क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा छात्रहित व राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनमोल सोनी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?