25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस मुठभेड़, 62 लाख का लूटा माल बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बभनी, एसओजी, दुद्धी और म्योरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एसपी ने टीम को किया पुरस्कृत

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बभनी, एसओजी, थाना दुद्धी और थाना म्योरपुर की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के 2:22 बजे मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश पंकज साह को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 62,22,500 रुपये का लूटा हुआ आभूषण, अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद हुई।


घटना 18.07.2026 को वादी कुलधीर कुमार निवासी चपकी, थाना बभनी ने बताया था कि रघुनाथनगर से आभूषण बेचकर लौटते समय शीशटोला जंगल के पास बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर सोना-चांदी और 40 हजार रुपये लूट लिए थे। थाना बभनी में बीएनएस के तहत केस दर्ज था। इस मामले में पहले दो अभियुक्त जेल जा चुके हैं। विवेचना में पंकज साह निवासी धूरीताल, बैढ़न, सिंगरौली MP और संजय साकेत का नाम प्रकाश में आया था, जिन पर 25-25 हजार का इनाम था।
प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सरोज के नेतृत्व में अरझट पुलिया पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक से आते दिखे। रोकने पर फायरिंग करते हुए भागे। जवाबी कार्रवाई में पंकज साह के पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया। साथी संजय साकेत फरार हो गया।
पूछताछ में पंकज ने संजय, मनोज और रमेश साकेत के साथ लूट करना स्वीकारा। निशानदेही पर जंगल से लूट का बैग बरामद हुआ।
बरामदगी: 225 ग्राम सोना कीमत 32,85,000 रुपये, 12.5 किलो चांदी कीमत 29,37,500 रुपये, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, तौल मशीन, खाता-बही, 1 तमंचा .315 बोर, 4 खोखे और टीवीएस राइडर बाइक।
टीम: एसओजी प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित बभनी, दुद्धी व एसओजी अजीत कुमार व जवान शामिल रहे। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?