खेत से लौट रहे पिता-पुत्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एक की अस्पताल में, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम, गांव में मातम का माहौल

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत की जुताई कराकर बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह हादसा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के पास स्टेट हाईवे कलवारी-खलियारी मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार संतोष उम्र 50 वर्ष पुत्र स्व. रामदुलारे और उनका पुत्र सत्यम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लखनवार कला देर शाम खेत की जुताई कराकर बाइक से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता संतोष की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। परिवार में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि मृतक सत्यम की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी और वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Comment

1524
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?