गुरु रविदास कलश वंदन अभियान का गौरी शंकर मंडल में भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समरसता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

सोनभद्र। पूज्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान” के तहत आज गौरी शंकर मंडल में कलश यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।
भाजपा गौरी शंकर मण्डल अध्यक्ष रामबली मौर्या के नेतृत्व में कलश यात्रा चाड़ी माता मंदिर, बहुआर शंकर जी मंदिर, सोमनाथ मंदिर, बरेला मंदिर, राम-जानकी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव एवं मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाते हैं। इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय गुरु रविदास” एवं “भारत माता की जय” के उद्घोषों से वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से कार्यक्रम भव्य बना।
इस कार्यक्रम के संयोजक रामफल सोनकर रहे। साथ में जय कुमार, रमेश भारती, रमेश सोनकर, जोखन सिंह, प्रदीप, रामकेश एवं जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?