बैंकिंग योजनाओं से आत्मनिर्भरता की राह: सागोबांध में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सागोबांध, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरीपान में गुरुवार को नाबार्ड की सहायता से संचालित सागोबांध जल छाजन समिति के अंतर्गत बैंकिंग प्लान विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्रीय किसानों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधाओं और वित्तीय समावेशन से जोड़कर उनकी कृषि एवं आजीविका को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में म्योरपुर के एडीओ (एजी) राणा बीर सिंह तथा आर्यावर्त बैंक के प्रबंधक सुमन कुमार मंडल ने किसान क्रेडिट कार्ड, विभिन्न ऋण योजनाएं, स्वयं सहायता समूहों के वित्तपोषण और सरकारी अनुदान योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ऋण का योजनाबद्ध और सही उपयोग रकर किसान अपनी आय बढ़ाकर खुशहाल बन सकते हैं। बैठक में विमल भाई, मुलायम सिंह, रमेश भाई, बेचन भाई, मीणा, प्रेम कुमारी सहित अनेक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किसानों द्वारा उठाए गए बैंकिंग प्रक्रियाओं से जुड़े सवालों का समाधान भी किया गया। अंत में सभी को बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ लेने और योजनाओं से सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?