अल्ट्राटेक ने चलाया कुपोषण मुक्ति अभियान, बच्चों मे पुष्टाहार वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा चलाए गए कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत छठे चरण में पुष्टाहार वितरण कार्यक्रम गुरुवार को डाला क्षेत्र के चूड़ी गली कोठा टोला धोटा टोला चिकवा बस्ती आंगनबाड़ी केदो में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चयनित कुपोषित बच्चों एवं उनकी माता को आमंत्रित करके पोषण किट वितरण किया गया।
इस अवसर पर उड़ान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मीनू चौबे व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को संपन्न किया। सीडीओ जागृति अवस्थी, इकाई प्रमुख संदीप हीवरेकर, डीपीओ विनीत सिंह के दिशा निर्देशन में व सीडीपीओ चोपन तथा मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने अल्ट्राटेक प्रबंधन व उड़ान सेवा ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया चौहान, हेमवती, ममता देवी, सुनीता देवी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?