नौगढ़ में अधिकारियों ने वनवासियों संग मनाई दीपावली, बच्चों संग जलाए दीये और बांटी मिठाइयां

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के झुमरिया और मरवटिया गांवों में दीपावली का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल और क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार रावत ने ग्रामीणों और वनवासियों के साथ यह त्योहार मनाया। इस अवसर पर लगभग 200 वनवासी परिवारों के बीच मिठाई, दीये और बाती का वितरण किया … Read more

नौगढ़ में वनाधिकार दावों पर हुई सुनवाई, आठ ग्राम पंचायतों के 32 प्रार्थना पत्रों की हुई समीक्षा

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील सभागार कक्ष में गुरुवार को उपखंड स्तरीय वनाधिकार समिति नौगढ़ की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलास्तरीय वनाधिकार समिति/जिलाधिकारी के आदेशानुसार की गई, जिसमें आठ ग्राम पंचायतों — शमशेरपुर, सेमरा कुशही, बोझ, बसौली, जमसोत, विशेषरपुर, परसिया और जयमोहनी — के कुल 32 लंबित प्रत्यावेदनों की सुनवाई की गई। बैठक … Read more

नौगढ़ में पट्टे की जमीन पर वन विभाग का कब्जा, बरबसपुर के ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील परिसर में बरबसपुर गांव के करीब तीन दर्जन ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पट्टे पर मिली जमीन का कब्जा अब तक नहीं मिला है। उन्होंने वन विभाग पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2002 में 112 लोगों को … Read more

मिशन शक्ति 5.0 के तहत नौगढ़ में खेल महोत्सव, बेटियों ने दिखाई प्रतिभा

चंदौली जिले के नौगढ़ में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत रविवार को नौगढ़ भेड़ फॉर्म मैदान में ग्राम्या संस्थान व पुलिस विभाग चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में ‘ खेल महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को सशक्त करने तथा किशोरियों व महिलाओं को सहभागिता के अवसर प्रदान कर प्रोत्साहित करना … Read more

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सोनवार विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक, आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, खेलकूद भी आयोजित

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र स्थित कॉम्पोजिट विद्यालय सोनवार में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उप जिलाधिकारी विकास मित्तल और क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार ने छात्राओं को आत्मरक्षा, नारी सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अभियान टीम ने छात्राओं को विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों … Read more

नौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गोवंश तस्करी का प्रयास नाकाम, 169 मवेशी बिहार ले जाते समय बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने बुधवार रात अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर दिन बुधवार को रात लगभग 9:10 … Read more

नौगढ़ में सात बच्चे जंगल में भटके,स्थानीय व्यक्ति ने खिलाया खाना, पुलिस ने परिवार से मिलाया

चंदौली जिले के नौगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मजदूरी के लिए बाहर गए परिजनों के सात बच्चे अचानक लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया और रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, चकरघट्टा थाना क्षेत्र के … Read more

नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 23 शिकायतों में से 2 का मौके पर समाधान

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी विकास मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व, वन और शिक्षा विभाग से जुड़ी कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने दो शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप … Read more

नौगढ़ के बरबसपुर में जल जमाव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों के लिए बना बड़ी चुनौती – ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबसपुर में शनिवार को ग्रामीणों ने जल जमाव और जलभराव की समस्या को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में जलनिकासी की व्यवस्था ठप है, जिसके कारण हर बरसात में पानी भर जाता है और कीचड़ जमा हो जाता है। … Read more

नौगढ़ में ग्राम पंचायत समाधान दिवस आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में बुधवार को ग्राम पंचायत समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी विकास मित्तल और ग्राम प्रधान नीलम ओहरी ने की। इस दौरान लेखपाल, पंचायत सहायक, सेक्रेटरी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उप … Read more