छात्र नेता ने डीएमएफ से कोन-तेलगुड़वा मार्ग के निर्माण की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनू

छात्र नेता ने ज्येष्ठ खान अधिकारी को सौंपा पत्रक

डाला (सोनभद्र)। झारखण्ड राज्य की सीमा को जोड़ने वाली तेलगुड़वा-कोटा-कोन क्षतिग्रस्त मार्ग के पुननिर्माण लेकर कोटा निवासी छात्र संघ के नेता दीपू विजय शर्मा ने ज्येष्ठ खान अधिकारी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा।

छात्र संघ नेता दीपू विजय शर्मा ने खनीज कार्यालय में पहुंच कर ज्येष्ठ खान अधिकारी से वार्ता कर अवगत कराया तेलगुड़वा संपर्क मार्ग की जो दुर्दशा हुई है उसका मुख्य कारण खनन द्वारा ओवर लोड ट्रकों का परिवहन किया जाना। ओवर लोड परिवहन की वजह से सड़के पूर्णरूप से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है और आए दिन सड़क हादसे हो रहे है।


श्री शर्मा ने जानकारी दिया कि खान अधिकारी ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर लोक निर्माण विभाग से सड़क की नापी और स्टीमेट लेकर प्रस्ताव पारित कराया जाएगा जो जिला खनिज निधि से आवंटित होगा। इसके साथ ही खनन विभाग के वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार को आदेशित किया की तुरंत पत्र बनाइए और पीडब्लूडी विभाग को भेजिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?