खड़े टैंकर से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला की मौत, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- बलिया से रायपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर मचा 

बभनी (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर में तेज रफ्तार कार जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कार सवार परिवार सिकंदरपुर (बलिया) से रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रहा था। जैसे ही वाहन बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा के समीप पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े टैंकर से कार की सीधी टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने रूचि सिंह (33 वर्ष), पत्नी पवन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल यतेंद्र सिंह (70), मालती सिंह (65), पवन सिंह (35), पंकज सिंह (32) और रिमझिम (4 वर्ष) का उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल यतेंद्र सिंह और पवन सिंह को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक पल में खुशियों से भरा सफर दर्दनाक त्रासदी में बदल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?