नगरीय निकायों में आयोजित हुआ समाधान दिवस ‘संभव’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिले भर में मिली 20 शिकायतें, सफाई-पेयजल व मार्ग प्रकाश की समस्याओं का तत्काल निस्तारण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जन शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण सुनवाई व निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस ‘संभव’ का आयोजन सोमवार को किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद व अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई।
जनसुनवाई के दौरान जिले के समस्त निकायों में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 1, नगर पंचायत घोरावल में 1, चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 5, ओबरा में 4, रेनुकूट में 1, पिपरी में 1, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 व अनपरा में 2 शिकायतें आईं।
इनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होना व उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
इस अवसर पर जेई राजकुमार राज, सभासद मनोज चौबे, पप्पू दुबे, संजीव श्रीवास्तव,सुनील सिंह, अजीत सिंह, संत, विमलेश, संजीव, अमित दुबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1505
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?