आदिवासियों के दमन खनन के खिलाफ 3 को कांग्रेस का महा-आंदोलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिंदुरिया मोड़, चोपन मुख्य मार्ग पर होगा चक्का जाम, डीएम को सौंपा अल्टीमेटम

सोनभद्र। सोनभद्र में आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की लूट व अवैध खनन के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने 3 जुलाई को महा-आंदोलन का ऐलान किया है। सोमवार को जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अल्टीमेटम सौंपा। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि 3 जुलाई को सिंदुरिया मोड़, चोपन मुख्य मार्ग पर ऐतिहासिक चक्का जाम और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि ओबरा तहसील के खैरटिया, बिल्ली-मारकुंडी क्षेत्र में आदिवासियों की निजी जमीनों पर मेसर्स D.S. माइनिंग जैसे भू-माफियाओं द्वारा अवैध खनन और अनियंत्रित ब्लास्टिंग की जा रही है। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। अब कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। आदिवासियों की जमीन पर किसी भी कीमत पर डाका नहीं डालने दिया जाएगा।
पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी ने चेतावनी दी कि यह लड़ाई आदिवासियों और पिछड़ों के अस्तित्व व अधिकारों की रक्षा की है। प्रशासन भू-माफियाओं से साठगांठ बंद करे। 3 जुलाई से पहले अवैध खनन व ब्लास्टिंग पर रोक नहीं लगी तो सिंदुरिया मोड़ पर चक्का जाम इतना व्यापक होगा कि पूरे जिले का चक्का थम जाएगा।
महा-आंदोलन का विवरण तिथि 3 जुलाई स्थान सिंदुरिया मोड़, चोपन मुख्य मार्ग, सोनभद्र स्वरूप चक्का जाम और विशाल सड़क प्रदर्शन
कांग्रेस कमेटी ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण होगा। यदि इस दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ती है या कोई अप्रिय स्थिति बनती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?