सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के भटौलिया गांव के एक युवक की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को उस समय हुई, जब वहीदुद्दीन (45 वर्ष), पुत्र कमरुद्दीन, किसी काम से ऑटो से नरायनपुर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, टेनुआ वीर बाबा के समीप उनका ऑटो एक हाइवा की चपेट में आ गया, जिससे वहीदुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नरायनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना भटौलिया ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मिर्जापुर जिला अस्पताल की मर्चरी भेज दिया।

वहीदुद्दीन की मौत की खबर से उनके घर में कोहराम मच गया और परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?