सदर ब्लाक प्रमुख ने सदस्यता अभियान में 85 लोगो को बनाया भाजपा का सदस्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का संकल्प होगा पूरा :अजीत रावत

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहा द्वितीय सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक चलना है जिसके तहत आज अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा ग्राम सभा सिंदुरी में युवा , बुजुर्ग , शिक्षक व वकील सहित  85 लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए जोड़ा गया।


वहीं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य व प्रदेश सदस्य रामचंद्र कनौजिया के दिशा निर्देश में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा महापर्व सदस्यता अभियान तीव्र गति से चलाया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक घरों तक पहुंच कर लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।

इस मौके पर अमरजीत दुबे , ग्राम प्रधान अरविंद, आलोक रावत , राजू कनौजिया सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?