सड़क दुर्घटना : ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

करमा (सोनभद्र)। करमा थाना अंतर्गत केकराही बाजार में रविवार को सुबह एक सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय विनोद कुमार अपनी ऑटो से केकराही बाजार में किसानों की सब्जी लेकर हिंदूवारी मंडी में जाने के लिए उसे ऑटो पर रख रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से विनोद कुमार को जिला अस्पताल के लिए उपचार हेतु भेज दिया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पटेहरा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक विनोद कुमार काफी गंभीर हालत में है जिसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?