“संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा” – राम निहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आरक्षण दिवस पर सपा ने मनाया ‘संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस’

सोनभद्र । समाजवादी पार्टी ने रविवार को जनपद मुख्यालय पर आरक्षण दिवस को ‘संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर विचार रखे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि “26 जुलाई का दिन सामाजिक न्याय के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। महात्मा ज्योतिबा फुले के संकल्प को कोल्हापुर के राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने इसी दिन लागू कर आरक्षण व्यवस्था की शुरुआत की थी।”
उन्होंने कहा कि आगे चलकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से सामाजिक न्याय की यह अवधारणा संविधान में जनअधिकार के रूप में स्थापित हुई।
“संविधान ही सामाजिक न्याय, समता और समान अवसरों की गारंटी देता है। संविधान सुरक्षित रहेगा तभी आरक्षण और लोकतांत्रिक अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे।”
उन्होंने संविधान मानस्तंभ को सामाजिक न्याय और पीडीए की विचारधारा का प्रकाशस्तंभ बताया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था ने समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष कर रहे हैं।”
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, विजय शंकर जायसवाल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, रमेश कुमार बागी, सरदार पारब्रह्म सिंह, लल्लू भारती, अशोक पटेल, कृष्ण कुमार बैसवार, गीता गौर, रानी रमेश सिंह यादव, शौर्य त्रिपाठी, कामता, पीयूष, सत्येंद्र ओझा, राधेश्याम, अफरोज खान, विक्की, अवनीश, लाल बिहारी बचोले, राजनाथ, अखिलेश, अंकित, रवि, सत्यम पांडेय, अजीत मौर्य, कृपा शंकर चौहान, छेदीलाल राजभर, रामशंकर वर्मा, फारूक अली समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?